Haryana Electric Bus: हरियाणा के इस जिले में चलेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, इन गांवों की शहर से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Haryana Electric Bus: गर्मी के इस मुश्किल भरे मौसम में फरीदाबाद वासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। अब गांवों और शहरों के बीच सफर करना और भी सस्ता और सुविधाजनक होने जा रहा है। फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (FMDA) ने शहर और गांवों को जोड़ने के लिए 200 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला किया है।Haryana Electric Bus
फिलहाल चल रही हैं सिर्फ 50 सिटी बसें
फिलहाल फरीदाबाद में सिर्फ 50 सिटी बसें चल रही हैं, जो सभी ग्रामीण इलाकों से नहीं जुड़ पा रही हैं। इससे गांवों में रहने वाले लोगों को यातायात में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नए रूटों पर बसें शुरू होने से लोगों को सीधी सुविधा मिलेगी।
गांवों से शहर तक सस्ते सफर का विकल्प
इन नई इलेक्ट्रिक बसों में सफर का न्यूनतम किराया सिर्फ 10 रुपये रखा गया है, जो आम जनता के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद होगा। इसके जरिए अब लोग कम पैसों में भी आराम से सफर कर सकेंगे।Haryana Electric Bus
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 310 क्यू शेल्टर (प्रतीक्षालय) बनाए जाएंगे। यहां लोग छाया में खड़े होकर बस का इंतजार कर सकेंगे। यह सुविधा खास तौर पर गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए बनाई जा रही है।Haryana Electric Bus
11 नए रूट और 60 करोड़ रुपए खर्च
FMDA की योजना के मुताबिक इन इलेक्ट्रिक बसों के लिए 11 नए रूट तय किए गए हैं। शहर के मुख्य हिस्सों के अलावा गांवों को भी जोड़ा जाएगा। अनुमान है कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिसका खर्च सरकार उठाएगी।Haryana Electric Bus