Haryana News

Haryana : सरकारी खरीद पर फसल बेचने वाले किसानों का भुगतान अटका, हफ्ते बाद भी नही मिला फसल का पैसा 

Advertisement
Advertisement

Haryana :  हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है ,  दरअसल  अनाज मंडी में फसल बेचने वाले किसानों का भुगतान अटका हुआ। इसके अलावा मंडी आने वाले किसान मंडी की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नहीं हैं और उनमें रोष बना हुआ है। किसानों का कहना है कि पीने का पानी तक उपब्ध नहीं होने के कारण वे भूखे प्यासे लाइनों में लग रहे हैं।

खबरों की माने ,तो  चरखी दादरी अनाज मंडी में सरसों की आवक में काफी तेजी आई है और इस सप्ताह सुचारू रूप से खरीद होने के कारण सैकड़ों की संख्या में किसान हजारों क्विंटल सरसों लेकर मंडी आए हैं। मार्केट कमेटी द्वारा मंडी आने वाले किसानों के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त हैं। लेकिन दूसरी ओर मंडी आने वाले किसान व्यवस्थाओं से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं और उनका कहना है कि दूसरी व्यवस्था तो दूर की बात है पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है और भूखे-प्यासे लाइनों में लगकर फसल बेच रहे हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक , चरखी दादरी अनाज मंडी में सरसों के साथ-साथ गेहूं की आवक भी शुरू हो चुकी है। जिसके चलते काफी संख्या में किसान फसल लेकर मंडी आ रहे हैं और मंडी के बाहर व अंदर ट्रैक्टरों की लाइनें लगी हुई है। किसानों का कहना है कि गेटपास सुचारू रूप से नहीं काटे जाने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है।

मंडी में पहुंचे किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को उनकी फसल का भुगतान 72 घंटे में करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन उन्हें मंडी में फसल बेचे एक सप्ताह का समय हो चुका है और उनकी सरसों की पेमेंट अभी तक नहीं आई है। जिसके चलते उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।

आढ़तियों ने कहा कि किसान द्वारा मंडी में जो फसल बेची जाती है उसका उठान होने पर जे फार्म मिलता है जिसके बाद किसान के खाते में पेमेंट आती है। लेकिन उठान धीमी गति से हो रहा है और जो सरसों गोदाम पर पहुंची उसे रिजेक्ट कर वापिस मंडी भेज दिया गया जिसके चलते पेमेंट में देरी हो रही है

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!