Haryana: हरियाणा के इस जिले में CM फ्लाइंग की बड़ी रेड, फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हिसार में सीएम फ्लाइंग की टीम ने बड़ी रेड की है। टीम ने छापेमारी के दौरान 25 साल से लोगों को दवा दे रहे फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, ये डॉक्टर बालसमंद गांव में जांगड़ा हॉस्पिटल के नाम से अस्पताल चला रहा था। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब टीम ने यहां छापेमारी की तो अस्पताल में मरीज तो इलाज कराते मिले लेकिन डॉक्टर के पास वैध मेडिकल डिग्री नहीं मली। 11 घंटे की गहन जांच में फर्जी दस्तावेज और ‘वसूली नेटवर्क’ का खुलासा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल संचालक धर्मपाल ने दावा किया कि उसके पास इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ‘आयुर्वेद रत्न’ की डिग्री है। साथ ही उसने बताया कि वह मरीजों को सिर्फ एलोपैथिक की दवाएं देता है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने देर रात पुलिस को बुलाकर थाना हिसार में केस दर्ज किया है। इस पूरे फर्जी नेटवर्क की भी जांच चल रही है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤