Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में शुरू होने वाला है ग्रुप डी के लिए CET का रजिस्ट्रेशन, आयोग ने किया ऐलान
Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में ग्रुप डी के लिए सीईटी का रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसकी जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने पोस्ट कर दी है।

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में ग्रुप डी के लिए सीईटी का रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसकी जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने पोस्ट कर दी है।
जिसमें उन्होंने लिखा कि सीईटी 2025 ग्रुप D” के सभी भावी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि CET 2025 GROUP D की प्रक्रिया आयोग की ओर से प्रारंभ कर दी गई है। इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि आप अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स / सर्टिफिकेट्स तैयार रखें। ताकि रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इससे उम्मीदवारों को भविष्य में कई फायदे होंगे, जैसे –
1. रजिस्ट्रेशन करने में परेशानियां नहीं होगी।
2. फॉर्म रिजेक्ट नहीं होंगे।
3. जानकारियां सही और स्पष्ट होगी।
4. रजिस्ट्रेशन के दौरान समय की बचत होगी ।
5. रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद डॉक्यूमेंट सही कराने के लिए होने वाली भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
नोट : आप सभी भावी उम्मीदवारों से यह भी अनुरोध है कि अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्वयं भरें। ताकि गलती होने की संभावना कम हो, किसी अन्य से फॉर्म न भरवाएं। हाल ही में बीते सीईटी ग्रुप सी रजिस्ट्रेशन में आयोग ने यह अनुभव किया है कि अभ्यर्थियों द्वारा दूसरों से भरवाए गए फॉर्म में हुई गलती की वजह से उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ा। इसलिए आप सभी ऐसी गलती करने से बचे एवं अपना फॉर्म स्वयं भरें।









