Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में सीईटी एग्जाम देने वालों के लिए जरूरी सूचना, आज 12 बजे तक करा लें रजिस्ट्रेशन, वरना…
Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025 का एग्जाम होना है। जिसकी तैयारी को लेकर राज्य परिवहन निगम भी तैयारियों में जुटा हुआ है। बुधवार तक परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए करीब 5.4 लाख परीक्षार्थियों ने बसों से यात्रा करने के लिए बुकिंग करा ली है।

आज रात 12 बजे तक करा सकेंगे बुकिंग
जानकारी के मुताबिक, परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों से सहयोग मांगा है। अधिकारियों को कहना है कि उम्मीदवार आज यानी गुरुवार की रात 12 बजे तक बजे तक बुकिंग करा लें। जिससे शुक्रवार तक बसों का पूरा ब्योरा और आवागमन का पूरा रूट चार्ज फाइनल किया जा सके।
परिवहन निगम की है 54 डिपो
दरअसल, परिवहन निगम के प्रदेश में चंडीगढ़ सहित कुल 24 डिपो हैं। इन सभी से बसों का संचालन होगा। इसलिए संबंधित जिलों में संबंधित डिपो के माध्यम से पूरी व्यवस्था तय होगी। लेकिन. निगरानी राज्य परिवहन निगम ही करेगा। प्रत्येक जिले में स्थानीय प्रशासन के माध्यम से फोन नंबर और हेल्प लाइन नंबर जारी किए जा चुके हैं।