Haryana CET 2025 Answer Key: हरियाणा में सीईटी की आंसर की हुई जारी, इस लिंक से करें चेक
Haryana CET 2025 Answer Key: हरियाणा CET ग्रुप - सी 2025 से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आ रही है। 26 और 27 जुलाई को हुई CET की परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी हो गई है।

Haryana CET 2025 Answer Key: हरियाणा CET ग्रुप – सी 2025 से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आ रही है। 26 और 27 जुलाई को हुई CET की परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी हो गई है।
दरअसल, HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की अपलोड कर दी गई है। ऐसे में किसी अभ्यार्थी को आंसर की से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है तो वे अपनी आपत्ति आयोग को 01 अगस्त 2025 तक दर्ज करवा सकते हैं। इसकी जानकारी HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दी है।
उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि अभ्यर्थी कृपया ध्यान दे, 26 और 27 जुलाई 2025 को चार शिफ्ट में संपन्न हुई सीईटी 2025 ग्रुप C परीक्षा हेतु अनंतिम उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यदि किसी भी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी (Answer Key) से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है तो वे अपनी आपत्ति आयोग को दर्ज करा सकते है, जिसकी आखिरी तिथि 01 अगस्त 2025 है। अतः यदि आप सभी की उत्तर कुंजी में कोई भी आपत्ति हो तो उसे जल्द से जल्द दर्ज कराएं ताकि आयोग जल्द परिणाम घोषित कर सके ।
लिंक:
https://hssc.gov.in/publicnotice