हरियाणा बस यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, इन तीन बस अड्डों का होगा नवीनीकरण, करोड़ो खर्च से मिलेगी ये सुविधाएं
हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा के गुरुग्राम शहर में सोहना, पटौदी और गुरुग्राम के तीन बस स्टैंडों की हालत सुधारने के लिए जल्द ही इनका नवीनीकरण किया जाएगा।

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा के गुरुग्राम शहर में सोहना, पटौदी और गुरुग्राम के तीन बस स्टैंडों की हालत सुधारने के लिए जल्द ही इनका नवीनीकरण किया जाएगा।
इन बस स्टैंडों की खस्ता हालत और यात्रियों व कर्मचारियों को होने वाली असुविधाओं को देखते हुए रोडवेज विभाग ने इस योजना के लिए 1.40 करोड़ रुपये का बजट मांगा है। शहर के तीनों बस स्टैंड, खासकर गुरुग्राम बस स्टैंड की हालत खस्ता है। गुरुग्राम का बस स्टैंड खस्ताहाल घोषित हो चुका है।
यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं और बरसात के मौसम में गुरुग्राम बस स्टैंड परिसर तालाब जैसा हो जाता है, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है। गर्मी में यात्रियों के लिए टीन शेड के नीचे बसों का इंतजार करना भी मुश्किल होता है।
कर्मचारियों के लिए सुविधाओं का भी अभाव है। यात्रियों को गर्मी से बचाने के उपाय। बैठने की पर्याप्त सुविधा। कार्यशाला में काम करने वाले कर्मचारियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी। पीडब्ल्यूडी विभाग यह काम कराएगा, जिसके लिए उन्होंने बस अड्डों का निरीक्षण भी कर लिया है। रोडवेज विभाग ने जीर्णोद्धार के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है।
बजट का आवंटन
कुल अनुमानित बजट में से 1.40 करोड़:
पटौदी बस अड्डे के लिए 24.45 लाख रुपये
सोहना बस अड्डे के लिए 10.86 लाख रुपये
गुरुग्राम बस अड्डे के लिए 1.05 करोड़ रुपये
इस बजट से किए जाने वाले सभी कामों की सूची भी तैयार कर ली गई है। इस जीर्णोद्धार से शहर के बस अड्डों पर यात्रियों और कर्मचारियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।