Haryana Budget 2026 : नया गुरुग्राम, नई रफ्तार, बजट में गुरुग्राम में हज़ारों करोड़ों के प्रोजेक्ट्स को मिली मंज़ूरी

Haryana Budget 2026 : हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए बजट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम की सूरत बदलने के लिए बड़े घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है । पिछले एक दशक से लंबित ग्रेटर साउदर्न पेरिफेरल रोड (Greater SPR) परियोजना को न केवल पुनर्जीवित किया गया है, बल्कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हजारों करोड़ रुपये के निवेश का खाका भी तैयार किया गया है ।
हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में गुरुग्राम के लिए हजारों करोड़ों रुपए की सौगाते दी गई हैं । हरियाणा की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी आंतकवादी गतिविधियों से निपटने और उनकी प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी के अधीन Anti-Terrorist Squad (ATS) का गठन किया जाएगा। ATS का एक थाना गुरूग्राम में और दूसरा थाना पंचकूला में स्थापित किया जाएगा । (Gurugram News)
1. ग्रेटर SPR: नए गुरुग्राम के लिए ‘Outer Ring Road’
सबसे बड़ी राहत की खबर ग्रेटर SPR को लेकर है। लगभग 21 किलोमीटर लंबी यह सड़क सेक्टर-58 से मानेसर तक विकसित की जाएगी।
भूमि अधिग्रहण: 14 गांवों की लगभग 671 एकड़ भूमि अधिसूचित हो चुकी है, जिसका अवार्ड जल्द घोषित होगा।
फायदा: यह सड़क नए गुरुग्राम के लिए आउटर रिंग रोड का काम करेगी, जिससे दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। (Haryana News)
2. एलिवेटेड कॉरिडोर और वाटिका चौक पर क्लोवर-लीफ
ट्रैफिक की गति बढ़ाने के लिए SPR पर दो बड़े एलिवेटेड कॉरिडोर (Elevated Corridor) बनाने का निर्णय लिया गया है:
NH-48 से वाटिका चौक (Vatika Chowk) : ₹1,065 करोड़ की लागत से 5.1 किमी लंबा, 8-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर और वाटिका चौक पर एक क्लोवर-लीफ फ्लाइओवर (Cloverleaf Flyover) बनाया जाएगा।
वाटिका चौक से घाटा गांव: ₹1,846 करोड़ की लागत से 8.84 किमी लंबा, 8-लेन एलिवेटेड मार्ग बनेगा ।
3. शहर के प्रमुख चौराहों पर 5 नए फ्लाईओवर
गुरुग्राम के भीतरी इलाकों में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए ₹302 करोड़ की लागत से 5 नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे । जिनमें अंबेडकर चौक, दादी सती चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर (पुराना हुडा सिटी सेंटर), बख्तावर चौक, बसई के निकट गढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाइओवर बनाए जाएंगे ।
इसके अलावा, 10.5 किलोमीटर लंबे प्रमुख मार्गों को ₹77 करोड़ की लागत से ‘मॉडल रोड’ के रूप में अपग्रेड किया जाएगा । गुरुग्राम-पटौदी रोड के हरसरु बाईपास से वजीरपुर होते हुए झज्जर तक 6-लेन सड़क तथा फरूखनगर बाईपास का निर्माण होगा । (Haryana Budget 2026)
4. जल संकट का समाधान: बसई और चंदू-बुढेड़ा में नए प्लांट
बढ़ती आबादी की जरूरतों को देखते हुए पेयजल आपूर्ति पर भी विशेष ध्यान दिया गया है :
बसई जलघर: ₹247 करोड़ की लागत से 100 MLD का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और 3 दिन की क्षमता वाला वाटर स्टोरेज टैंक बनेगा।
चंदू-बुढेड़ा जलघर: ₹78 करोड़ की लागत से 100 MLD क्षमता का छठा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होगा।
इसके अलावा महिलाओं के लिए भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नारी सशक्तिकरण के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं जिनके तहत :-
1. महिलाओं के सशक्तिकरण, कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण और उनकी उपलब्धियों को सम्मान प्रदान करने के लिए गुरूग्राम में एक नारी मंडपम स्थापित किया जाएगा।
2. महिलाओं और बच्चों से संबंधित सेवाओं के वितरण के लिए इंटीग्रेटेड सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के रूप में अम्बाला, यमुनानगर, रोहतक और गुरूग्राम में वात्सल्य भवन बनाए जाएंगे।
3. राज्य में महिलाओं की कार्यबल सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए ₹5 करोड़ की लागत से एक वर्कप्लेस सेफ्टी फंड बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक POSH सेल और एक विशाखा पोर्टल बनाया जाएगा।
4. महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त कार्यस्थलों के निर्माण हेतु “महिला-समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना शुरू की जाएगी, जिससे सभी सरकारी एवं निजी संस्थाओं का महिला-अनुकूल रेटिंग फ्रेमवर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।