Haryana BPL List: हरियाणा में इन परिवारों पर हुई बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों को मिले ये सख्त आदेश

Haryana BPL List: हरियाणा सरकार ने गरीबों के हक पर डाका डालने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। 1 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक चले विशेष अभियान में फर्जी तरीके से BPL सूची (Below Poverty Line List) में शामिल हुए 1609 परिवारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सरकार की इस कार्रवाई से अब साफ हो गया है कि फर्जी दस्तावेज (Fake Documents) बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वालों की अब खैर नहीं है। Haryana BPL List

आय छुपाकर बने गरीब

इस अभियान के दौरान सरकार को ये पता चला कि कई परिवारों ने अपनी Actual Income को छिपाकर या फिर Manipulated Documents लगाकर खुद को गरीब दिखाने की कोशिश की। कुछ ने तो Parivar Pehchan Patra (PPP) में गड़बड़ी करके सरकारी योजनाओं का फायदा उठाया। लेकिन अब सरकार की जांच में ये खेल पकड़ा गया और ऐसे लोगों को खुद से 20 अप्रैल 2025 तक BPL सूची से नाम हटाने की मोहलत दी गई है। वरना FIR (First Information Report) दर्ज होगी और सख्त एक्शन लिया जाएगा।

फर्जीवाड़ा सोनीपत में पकड़ा गया

अगर जिला-वार बात करें तो सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा सोनीपत (Sonipat) जिले में सामने आया जहां से 294 परिवारों को बीपीएल सूची से हटाया गया। इसके अलावा कुरुक्षेत्र हिसार भिवानी गुरुग्राम झज्जर और फरीदाबाद जैसे जिलों में भी बड़ी संख्या में फर्जी नामों का खुलासा हुआ है। इससे यह साफ हो गया है कि राज्य भर में फर्जी तरीके से गरीब बनने की एक संगठित चाल चल रही थी जिस पर अब सरकार ने लगाम कस दी है। Haryana BPL List

BPL कार्ड बनवाने का फर्जी तरीका

ज्यादातर मामलों में लोग Income Certificate में हेराफेरी करते हैं। कुछ ने तो सरकारी सिस्टम में Tampering करके या दलालों की मदद से अपना नाम BPL सूची में जुड़वा लिया। सरकारी योजनाएं जैसे कि Ration Subsidy Ayushman Bharat Yojana PM Awas Yojana का लाभ उठाने के लिए लोग खुद को गरीब दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे।

सरकार की सख्ती से मचा हड़कंप

सरकार ने इस बार साफ कर दिया है कि अब कोई भी Ineligible Person सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं ले सकेगा। जो भी व्यक्ति फर्जी तरीके से सूची में शामिल है उसे खुद ही आगे आकर अपना नाम हटवाना होगा। नहीं तो Criminal Action लिया जाएगा और उससे अब तक ली गई सरकारी सहायता की Recovery भी की जाएगी। Haryana BPL List

असली गरीबों को मिलेगा हक

इस पूरी कार्रवाई का मकसद असली गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सरकार ने कहा है कि जब फर्जी लोग सिस्टम से हटेंगे तभी असली जरूरतमंदों तक Subsidy Free Treatment और Welfare Schemes की मदद सही तरीके से पहुंचेगी। इसलिए अब सरकारी सिस्टम को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा भी लिया जा रहा है।

डिजिटल जांच ने पकड़ा खेल

हरियाणा सरकार ने इस बार Digital Verification के जरिए ऐसे लोगों की पहचान की जो खुद को गरीब दिखाकर सरकारी लाभ उठा रहे थे। PPP पोर्टल Family ID Data और Income Tax Records को मिलाकर जांच की गई जिससे पता चला कि जिनके पास महंगी गाड़ियां पक्के मकान और खेती की बड़ी जमीनें हैं वे भी बीपीएल सूची में थे। अब सरकार ने ऐसे सभी लोगों को बाहर कर दिया है। Haryana BPL List

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button