Haridwar Mansa Devi Temple Tragedy: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत
Haridwar Mansa Devi Temple Tragedy: उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर आ रही है। यहां रविवार सुबह मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई है। जिसके चलते अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है।

Haridwar Mansa Devi Temple Tragedy: उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर आ रही है। यहां रविवार सुबह मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई है। जिसके चलते 6 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह करीब 9:15 बजे अचानक से भगदड़ मच गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 29 लोग घायल बताई जा रहे हैं। यह मंदिर पहाड़ के ऊपर बना हुआ है और मंदिर में जाने के लिए 800 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं।
क्या बोले अधिकारी
खबरों की मानें, तो गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे का कहना है कि मंदिर में भारी भीड़ जुटने की वजह से यह हादसा हुआ है।
ये बताई जा रही भगदड़ की वजह
बताया जा रहा है कि बिजली का एक हाई वोल्टेज तार गिर गया था। जिसके चलते मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी और फिर लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जिससे छह लोगों की मौत हो गई है।










