Gurugram NewsHaryana News

Haryana News: हरियाणा में वाहन चालकों की बल्ले-बल्ले, इस टोल प्लाजा को हटाने का काम शुरू

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने पचगांव में नया टोल प्लाजा बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा और अगले तीन से चार महीने में यह टोल बनकर तैयार हो जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा को हटाने का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने पचगांव में नया टोल प्लाजा बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा और अगले तीन से चार महीने में यह टोल बनकर तैयार हो जाएगा। इस परियोजना पर करीब 18 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इससे हजारों वाहन चालकों को जाम और टोल से राहत मिल सकेगी।

दरअसल,  खेड़की दौला टोल प्लाजा दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बना हुआ है। इसे हटाने के लिए लगातार मांग की जा रही थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि यहां जाम लगता था और जाम की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसे हटाने के लिए कई बार प्रदर्शन, अनशन और यहां तक कि पीएमओ कार्यालय में पत्र भी भेजे गए थे

Advertisement

बूथलेस होगा नया अत्याधुनिक टोल प्लाजा

खबरों की मानें, तो एचएसआईआईडीसी ने NHAI को पचगांव में टोल प्लाजा के लिए 28 एकड़ जमीन दी है। जिसके चलते यहां 12 लेन का अत्याधुनिक टोल प्लाजा बनाया जाएगा। इनमें से 12 लेन फास्टैग वाले वाहन चालकों के लिए होंगी। बताया जा रहा है कि यह नया टोल प्लाजा द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा की तर्ज पर बूथलेस बनाया जाएगा। इसमें अत्याधुनिक फास्टैग रीडर लगाए जाएंगे। जिस पर वाहन एक सेकेंड से भी कम समय में गुजर सकेंगे।

खेड़की दौला टोल प्लाजा से 70 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं रोजाना 

खबरों की मानें, तो खेड़की दौला टोल प्लाजा से रोजाना औसतन 70 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। इतने वाहनों के लिए कम से कम 35 लेन की जरूरत है, जबकि वर्तमान में यहां केवल 25 लेन ही बनी हैं। जगह की कमी की वजह से टोल लेनों की संख्या बढ़ाई भी नहीं जा सकती थी। इसी कारण इसे तत्काल हटाने या फिर शिफ्ट करने की मांग लोगों की ओर से की जा रही थी।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। मनु मेहता मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!