Gurugram: 400 नई गाड़ियों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करेगी

नई व्यवस्था चारों जोन में अगले छह महीने तक लागू रहेगी। इस अस्थायी अवधि के समाप्त होने के बाद, नगर निगम पांच लिए नई एजेंसियों को नियुक्त करेगा। यह दीर्घकालिक योजना गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Gurugram News Network –  गुरुग्राम में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था जल्द ही सुचारु होने वाली है। नगर निगम गुरुग्राम ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को नगर निगम के जोन चार में कूड़ा उठाने के लिए अस्थायी टेंडर खोला गया, जिसमें दो एजेंसियों ने हिस्सा लिया है।

इस टेंडर प्रक्रिया के बाद, नगर निगम के चारों जोन के लिए कुल आठ एजेंसियों की जानकारी मुख्यालय को भेज दी गई है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही 400 गाड़ियां डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम शुरू कर देंगी। यह कदम शहर में स्वच्छता अभियान को एक नई गति देगा।

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण ने बताया कि जोन चार के लिए दो एजेंसियों ने भाग लिया है, और मुख्यालय से अनुमति मिलते ही जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

यह  साल केनई व्यवस्था चारों जोन में अगले छह महीने तक लागू रहेगी। इस अस्थायी अवधि के समाप्त होने के बाद, नगर निगम पांच लिए नई एजेंसियों को नियुक्त करेगा। यह दीर्घकालिक योजना गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। शहर के निवासियों को अब उम्मीद है कि कूड़ा कलेक्शन की समस्या से जल्द ही निजात मिल जाएगी।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!