Gurugram : हरियाणा के गुरुग्राम में ICU में भर्ती एयर हॉस्टेस के साथ रेप, स्वीमिंग पूल में डूबने से हुई थी तबीतय खराब

Gurugram : हरियाणा के गुरुग्राम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर के एक Private Hospital में एयरहोस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामाल 6 अप्रैल का है, जब वह ICU में वेंटिलेटर पर थी। मामला 13 अप्रैल को सामने आया जब Hospital से छुट्टी मिलने के बाद एयर होस्टेस ने अपने पति को इस बारे में बताया। फिर पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

होटल में खराब हुई थी तबीयत
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह कंपनी की ओर से ट्रेनिंग के लिए गुरुग्राम आई थी और एक होटल में ठहरी थी। इस दौरान स्वीमिंग पूल में डूबने के कारण उसकी तबीयर खराब हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने किया यौन उत्पीड़न
5 अप्रैल को उसके पति ने उसे इलाज के लिए गुरुग्राम के इस दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। उसे 13 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिली। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इलाज के दौरान 6 अप्रैल को वह वेंटिलेटर पर थी। उसी समय अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

महिला वेंटिलेटर पर होने की वजह से कुछ बोल नहीं पा रही थी। वह बहुत डरी हुई थी। घटना के समय वह बेहोश भी थी और दो नर्सें उसके आसपास थीं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button