Gurugram: मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, एक साल का टूटा रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 20 मई का दिन इस सीजन का सबसे गर्मी दिन रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Gurugram News Network – मई महीने में ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई है। चिलचिलाती गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में ऐसी और कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी अपने तेवर आने वाले दिनों में और भी दिखाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 20 मई का दिन इस सीजन का सबसे गर्मी दिन रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गर्मियों के सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है,लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।











