Name And Shame : चालान ना भरने वालों को ‘बदनाम’ करेगी गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस, 106 लोगों की लिस्ट जारी

Name And Shame : गुरुग्राम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालें वाहन चालकों को अब गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ‘बदनाम’ करेगी । गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे 142 वाहन चालकों की लिस्ट तैयार की है जिनके ऊपर 50 से अधिक चालान बकाया है और जो ट्रैफिक चालान का भुगतान नहीं कर रहे हैं । इतना ही नहीं गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 106 वाहन चालकों को नोटिस भेजकर अपने बकाया चालान भुगतने का अल्टीमेटम भी दिया है ।

पुलिस चलाएगी ‘Name And Shame’ अभियान

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया है कि अब पुलिस ऐसे लोगों के नाम सार्वजनिक करेगी जो सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की लगातार उल्लंघना करते हैं और जिन पर 50 से अधिक ट्रैफिक चालान बकाया हैं । पुलिस की लिस्ट के अनुसार गुरुग्राम में ऐसे वाहन चालक भी हैं जिन पर अधिकतम 108 ट्रैफिक चालान बकाया हैं ।

होगी कानूनी कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि अगर अभी भी ऐसे लोग अपने बकाया ट्रैफिक चालान का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी । पहले फेज़ में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने गुरुग्राम के पते पर रहने वाले ऐसे 106 वाहन चालकों को नोटिस जारी किए हैं और उनके नाम सार्वजनिक कर दिए हैं ।

नहीं बच पाएगें

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा “Name and Shame” अभियान की शुरुआत करके पहले 106 वाहन चालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिनके नाम आज सार्वजनिक किये गए है जिनके वाहनो पर 50 से अधिक ट्रैफिक चालानो का भुगतान लंबित हैं। इन वाहन चालकों को नोटिस के माध्यम से निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द अपने लंबित चालानों का निपटान करें।

यदि वाहन चालक अपने चालानों का निपटान नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा भविष्य में भी यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालको को चिन्हित करके उनके नाम “Name and Shame” अभियान के तहत सार्वजनिक करने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में गुरुग्राम पुलिस का सहयोग करें, ताकि शहर में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button