Toll Tax के अलावा भी दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर करोड़ो रुपए का भुगतान कर रहे हैं वाहन चालक

Toll Tax : दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए वाहन चालक रोज़ाना लाखों रुपए का टोल टैक्स तो चुकाते ही हैं लेकिन इसके अलावा भी मात्र एक सप्ताह में ही करोड़ो रुपए भी उड़ा रहे हैं । पिछले एक सप्ताह में दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सवा करोड़ रुपए के चालान कटवा लिए ।

यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा आमजन को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे #ChallanNahiSalamMilega अभियान के तहत दिनांक 10.08.2026 से 16.08.2026 तक यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा कुल 24,831 चालान किए गए। जिनमें मैदानी स्तर पर किए गए 8210 चालान शामिल है जिसमें रांग साइड ड्राइविंग 892, रोड मार्किंग 80, पिलियन राइडर बिना हेल्मेट 599, बिना सीट बेल्ट 299, ड्राइवर बिना हेल्मेट 614, ड्रंकन ड्राइविंग 148, रॉंग पार्किंग 609,

डेंजरस यू-टर्न 81, ट्रिपल राइडिंग 113, ओवरस्पीड 20, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग 28, ध्वनि प्रदूषण 20, लेन चेंज 1047 तथा कैमरों के माध्यम से 16,621 चालान किए गए जिनमे लेन चेंज 5666, नो एंट्री 7262, ओवरस्पीडिंग 821, पिलियन राइडर बिना हेल्मेट 412, ड्राइवर बिना हेल्मेट 478, ट्रिपल राइडिंग 176, ड्राइवर बिना सीट बेल्ट 684, प्रदूषण 1015 तथा फ्रंट पैसेंजर बिना सीट बेल्ट 107 आदि चालान शामिल है। इस अवधि के दौरान मैदानी स्तर पर किए चालानो से कुल 01 करोड़ 27 लाख 59 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सड़क अनुशासन बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा NH-48, द्वारका एक्सप्रेसवे तथा मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान NHAI कैमरों और ड्रोन तकनीक की सहायता से लेन चेंज और ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ निरंतर चालान की कार्रवाई की गई।

#ChallanNahiSalamMilega अभियान के तहत सुरक्षा रथ के माध्यम से 15 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 415 से अधिक नागरिकों एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमों, डायल 112 तथा हेल्पलाइन नंबर 1095 के बारे में जानकारी दी गई। इन कार्यक्रमों में उपस्थित नागरिकों को यातायात सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे अपनी लेन में ड्राइविंग करना, रॉंग साइड ड्राइविंग से बचना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करना, हेल्मेट का प्रयोग करना तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

▪️यातायात पुलिस गुरुग्राम आमजन से अपील करती है कि #ChallanNahiSalamMilega अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें, यातायात नियमों की पूर्ण पालना करें और सुरक्षित व अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤