Gurugram Toll Rates Hike : द्वारका एक्सप्रेसवे और खेड़कीदौला टोल पर बढ़ी दरें, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई कीमतें, देखें पूरी रेट लिस्ट

Gurugram Toll Rates Hike : गुरुग्राम के लाखों वाहन चालकों के लिए बुरी खबर है। 1 अप्रैल 2026 से दिल्ली-एनसीआर में सफर करना और महंगा होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने गुरुग्राम के तीन मुख्य टोल प्लाजा द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) (बिजवासन), खेड़कीदौला (Kherki Daula Toll) और घामडोज (Sohna Road) की दरों में बढ़ोतरी कर दी है ।
द्वारका एक्सप्रेसवे टोल (Dwarka Expressway Toll)
द्वारका एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा । यहाँ भारी निर्माण मशीनों के टोल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है ।
कार/जीप: ₹220 की जगह अब ₹225 देने होंगे
हल्के कमर्शियल वाहन: ₹355 से बढ़कर ₹365
बस और ट्रक: ₹745 की जगह अब ₹765 चुकाने होंगे
भारी निर्माण मशीनें (HCM): ₹815 से सीधा ₹1200 तक पहुँच गया है
ओवरसाइज वाहन: ₹1425 से बढ़कर ₹1465
खेड़कीदौला टोल प्लाजा (Kherki Daula Toll)
गुरुग्राम के सबसे व्यस्तम टोल खेड़कीदौला पर भी टोल दरों में बढोतरी की जा रही है । इस टोल प्लाजा पर हर कैटेगरी में करीब 5 रुपये बढ़ाए गए हैं।
कार/जीप: ₹95 की जगह अब ₹100 (एक तरफ का शुल्क)
हल्के कमर्शियल वाहन: ₹155 से बढ़कर ₹160
बस और ट्रक: ₹330 की जगह अब ₹335
बड़ी मशीनें: ₹515 से बढ़कर ₹530
घामडोज टोल (Sohna Road)
सोहना रोड़ पर सफर करने वाले यात्रियों को भी अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी । Delhi Mumbai Expressway पर जाने के लिए या सोहना की तरफ आने जाने के लिए भी अब टोल अधिक भुगतान करना होगा ।
कार/जीप: ₹125 की जगह ₹130 देने होंगे
हल्के कमर्शियल वाहन: ₹205 से बढ़कर ₹210
बस और ट्रक: ₹430 से बढ़कर ₹440
थ्री एक्सेल वाहन: ₹470 से बढ़कर ₹480
मासिक और एनुअल पास भी हुए महंगे
NHAI ने न केवल सिंगल ट्रिप ही नहीं बल्कि मासिक पास (Monthly Pass) की कीमतों में भी इजाफा किया है
लोकल मंथली पास (20 किमी दायरा) : ₹340 से बढ़कर अब ₹350 हो गया है ।
एनुअल पास (200 ट्रिप) : ₹3000 से बढ़कर ₹3075 कर दिया गया है । (Gurugram Toll Rates HIke)