Gurugram में किराएदार का कारनामा, घर खाली करते वक्त वायरिंग और टोंटी चोरी

Gurugram में चोरी की एक अजीब सी घटना सामने आई है जहां किराएदार को मकान खाली करने के लिए कहा तो किराएदार ने पूरे मकान के सारे बिजली के तार और घर में लगे पानी की टोंटी चोरी कर लिए और मकान खाली कर चंपत हो गया । घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने किराएदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।

मकान से मिली शराब की बोतलें

पटौदी इलाके हुडा सेक्टर 1 में बने मकान में पिछले कई दिनों से किराएदार रह रहे थे लेकिन मकान मालिक ने मकान खाली करने के लिए किराएदार को नोटिस जारी किया । जब मकान मालिक 21 जून को अपने मकान में गए तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई । मकान मालिक ने देखा कि मकान के अंदर लगी सभी बिजली की तारें गायब हैं ।

इसके साथ मकान के अंदर लगी सभी पानी की टोंटी भी गायब है । इसके अलावा मकान में कई जगहों पर शराब की बोतलें बिखरी पड़ी हैं और कई आपत्तिजनक सामग्री भी मकान में इधर उधर फैली हुई है । जब पूरे घर की तलाशी ली गई तो मकान के अंदर लगे बिजली के मीटर, पानी की मोटर भी चोरी कर लिए गए । (Gurugram)

पूर्व किराएदार ने दिया वारदात को अंजाम

मकान मालिक ममता ने पटौदी पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है जिसमें पूर्व किराएदार पर चोरी का आरोप लगाया है । शिकायत में बताया कि जितेन्द्र नाम के शख्स को मकान किराए पर दिया हुआ था लेकिन जब उसे मकान खाली करने को कहा गया तो जितेन्द्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button