Gurugram Private School List : गुरुग्राम के बिना मान्यता वाले स्कूलों से सावधान ! बच्चों का भविष्य ना लगाएं दांव पर !

Gurugram Private School List : अकेडमिक सेशन 2026-27 शुरु होते ही हर मां बाप की चिंता होती है कि अपने बच्चे का एडमिशन किसी बढिया स्कूल में कराया जाए लेकिन ऐसे में हर मां बाप को ये भी विचार करने की आवश्यकता है कि वो जिस स्कूल में अपने बच्चे को पढ़ाना चाहते हैं वो स्कूल रजिस्टर्ड है या नहीं । अक्सर अभिभावक स्कूल का नाम और बिल्डिंग देखकर अपने बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन करा देते हैं लेकिन जरा ठहरिए । गुरुग्राम में बहुत से ऐसे प्राइवेट स्कूल भी हैं जो बिना किसी रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं ।

इन स्कूलों को 10वीं या 12वीं की मान्यता नहीं है लेकिन फिर भी ये स्कूलों इन क्लासों के छात्रों का एडमिशन लेते हैं और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं । गुरुग्राम शिक्षा विभाग द्वारा एक लिस्ट दी गई है जिसमें ये बताया गया है कि गुरुग्राम में कुल 320 ऐसे प्राइवेट स्कूल हैं जो कि 10वीं और 12वीं कक्षा तक मान्यता प्राप्त हैं । (Gurugram Private School List)

देखिए मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट

Note :- ये लिस्ट गुरुग्राम शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है । 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button