Gurugram Police की बड़ी कार्रवाई: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 74 लोग गिरफ्तार

बुधवार को की गई इस सख्त कार्रवाई के दौरान, जोन दक्षिण के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने, शांति भंग करने और आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले कुल 74 आरोपियों को काबू किया गया।

Gurugram Police : आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, गुरुग्राम पुलिस की जोन दक्षिण टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एक विशेष और प्रभावी अभियान चलाया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण, डॉ. हितेश यादव के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

बुधवार को की गई इस सख्त कार्रवाई के दौरान, जोन दक्षिण के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने, शांति भंग करने और आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले कुल 74 आरोपियों को काबू किया गया।

इन सभी आरोपियों के खिलाफ कुल 37 अभियोग (FIR) अंकित किए गए हैं।

पुलिस थानागिरफ्तार आरोपीदर्ज अभियोग (FIR)
बादशाहपुर2613
भोंडसी2010
शहर सोहना0804
सदर सोहना0603
सेक्टर-651407
कुल योग7437

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर न केवल हुड़दंग मचा रहे थे, बल्कि आमजन के आवागमन के रास्तों को भी अवरुद्ध कर रहे थे, जिससे शांति भंग हो रही थी। संबंधित थाना क्षेत्रों में नियमानुसार आवश्यक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर सभी आरोपियों को नियमानुसार अनुसंधान में शामिल किया गया है।

पुलिस उपायुक्त कार्यालय (दक्षिण) ने जनता से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना और हुड़दंग करना एक दंडनीय अपराध है। ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष या नजदीकी पुलिस थाने को दें। गुरुग्राम पुलिस आपकी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button