Challan का धुरंधर धरा गया, बाइक पर पौने चार लाख के मिले चालान, बाइक जब्त

Challan : गुरुग्राम में लगातार ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वालों की तादात बढ़ती ही जा रही है । गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस लगातार नियमों की पालना करने के लिए जागरुकता अभियान चलाती है लेकिन फिर भी लोग अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं । सोमवार को भी गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने चालान के धुरंधर को धरा है । ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को एक बाइक को पकड़ा जिस पर लगभग पौने चार लाख रुपए के चालान पेंडिंग पाए गए । पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है ।

सोमवार को जोनल अधिकारी आर्टिमिस T-Point, SI राजपाल द्वारा अपनी टीम के साथ नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था । जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोककर उसके दस्तावेज दिखाने को कहा गया । परंतु चालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया तत्पश्चात जांच में पाया गया कि उक्त मोटरसाइकिल पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 41 चालान लंबित हैं, जिनकी कुल जुर्माना राशि 3,78,000 रुपये है। इनमें अधिकांश चालान बिना हेल्मेट वाहन चलाने, बिना इंश्योरेंस तथा बिना PUC सहित अन्य कुल 41 चालान लंबित पाए गए ।

लंबित चालानों के कारण नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया ।

गुरुग्राम यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे वैध बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक कागजात अद्यतन रखें तथा लंबित चालानों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। यातायात नियमों का पालन आपकी एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤