Gurugram Police ने ठग की कार नीलाम कर पीड़िता को लौटाए 11 लाख, नए कानून का दिखा असर

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार यह भारत में अपनी तरह का पहला मामला है जहाँ अपराध से अर्जित संपत्ति को बेचकर पीड़ित को सीधे आर्थिक मुआवजा दिलाया गया है। यह नए कानूनों की ताकत है जो 'पीड़ित-केंद्रित न्याय' सुनिश्चित करती है। 

Gurugram Police : भारत की न्याय प्रणाली में एक नए युग की शुरुआत हुई है। गुरुग्राम पुलिस ने नए भारतीय कानून (BNSS) का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो पूरे देश के लिए नजीर बन गया है। पुलिस ने न केवल एक ठग को पकड़ा, बल्कि उसकी ‘अपराध की कमाई’ से खरीदी गई लग्जरी कार को नीलाम करवाकर पीड़िता को उसका पैसा वापस दिलाया।

पुलिस थाना सेक्टर-10ए, गुरुग्राम में दर्ज एक मामले के अनुसार एक युवक ने पीड़िता से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।  आरोपी ने पीड़िता से  14 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। जांच के दौरान साइबर सेल और स्थानीय पुलिस को पता चला कि आरोपी ने ठगी की इसी राशि से एक Volkswagen Virtus कार खरीदी थी।

आमतौर पर ठगी के मामलों में पैसा वापस मिलना नामुमकिन सा होता है, लेकिन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की नई धाराओं ने इसे मुमकिन कर दिया। गुरुग्राम पुलिस ने धारा 107(1) के तहत कोर्ट में अर्जी दी कि यह कार ‘अपराध की आय’ (Proceeds of Crime) है। अदालत के आदेश के बाद डीसी कार्यालय के माध्यम से E-Auction India पोर्टल पर कार की सार्वजनिक नीलामी की गई।  इस नीलामी में कार 11 लाख 30 हजार रुपये में बिकी। 26 फरवरी 2026 को सफल बोलीदाता द्वारा दिया गया चेक सीधे कोर्ट में पीड़ित को सौंप दिया गया।

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार यह भारत में अपनी तरह का पहला मामला है जहाँ अपराध से अर्जित संपत्ति को बेचकर पीड़ित को सीधे आर्थिक मुआवजा दिलाया गया है। यह नए कानूनों की ताकत है जो ‘पीड़ित-केंद्रित न्याय’ सुनिश्चित करती है।  (Gurugram Police)

महत्वपूर्ण तथ्य (At a Glance)

विवरणजानकारी
ठगी की कुल राशि₹14,50,000
नीलाम हुई कारVolkswagen Virtus
नीलामी से प्राप्त राशि₹11,30,000
कानूनी प्रावधानBNSS धारा 107 (1), (6) एवं (7)
समय सीमाकार्यवाही के 60 दिनों के भीतर

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button