Gurugram Pataudi Rewari Expressway को खोलने की NHAI ने बता दी तारीख, दिल्ली जयपुर हाइवे पर कम होगा दबाव

Gurugram Pataudi Rewari Expressway : गुरुग्राम पटौदी रेवाड़ी के बीच बन रहे नए एक्सप्रेसवे के पूरा होने की तारीख का NHAI ने एलान कर दिया है । इस एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद दिल्ली जयपुर हाइवे पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा और इस रुट पर सफर और आसान हो जाएगा । NHAI के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे को आने वाली 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा ।
90 फीसदी काम पूरा
गुरुग्राम पटौदी रेवाड़ी एक्सप्रेसवे (NH 352W) का निर्माण साल 2021 में शुरु किया गया था । इस एक्सप्रेसवे को मार्च 2023 तक पूरा जाना चाहिए था लेकिन निर्माण कार्यों में अड़चन के चलते इस एक्सप्रेसवे का काम 3 साल देरी से चल रहा है । अब जानकारी मिली है कि इस एक्सप्रेसवे का 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है । 46 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर 25 फ्लाइओवर और अंडरपास बनाए गए हैं ।
ROB की मंज़ूरी ने लटकाया काम
लंबे समय से इस रुट पर इंछापुरी रेलवे लाइन के ऊपर से रेलवे ओवर ब्रिज की मंजूरी ना मिलने की वजह से ये प्रोजेक्ट अधूरा है । हाल ही में रेलवे विभाग की ओर से यहां पर आरओबी बनाने की मंजूरी मिल चुकी है जिसके बाद इस एक्सप्रेसवे पर बचा हुआ निर्माण कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा ।
Dwarka Expressway पर बनेगा फ्लाईओवर
गुरुग्राम पटौदी रेवाड़ी एक्सप्रेसवे सेक्टर 84 में द्वारका एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करता है यहां पर भी फ्लाइओवर बनाने की प्रक्रिया चल रही है । उम्मीद है तीन महीने में इस फ्लाइओवर का निर्माण कर लिया जाएगा । जिसके बाद इस एक्सप्रेसवे की सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी हो जाएगी ।
रेलवे से मिली मंजूरी
NHAI के प्रोजेक्ट अधिकारी योगेश तिलक ने बताया कि गुरुग्राम पटौदी रेवाड़ी एक्सप्रेसवे को अगले तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा । इंछापुरी में आरओबी बनाने के लिए रेलवे विभाग से मंजूरी मिल चुकी है । 31 जुलाई तक एक्सप्रेसवे को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा ।