Gurugram News

Gurugram News : हीरो बना ट्रैफिक पुलिसकर्मी, CPR देकर कार चालक की बचाई जान

होश में आने के बाद ASI कृष्ण कुमार ने चालक को पानी पिलाया और उसकी हालत स्थिर होने पर उसके भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। चालक के भाई अजीत कटारिया ने मौके पर पहुंचकर ASI कृष्ण कुमार का दिल से आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

Gurugram News : ट्रैफिक पुलिस के एक जांबाज ASI ने अपनी ट्रेनिंग और सूझबूझ से एक कार चालक की जिंदगी बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। यह घटना आज दोपहर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के पास हुई, जिसने पुलिस की एक नई और सकारात्मक छवि सामने लाई है।

मंगलवार करीब 12 बजे, ASI कृष्ण कुमार मेदांता के पास अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने अचानक सड़क के बीच में एक कार को रुकते हुए देखा। कार कुछ झटके ले रही थी और फिर पूरी तरह बंद हो गई। जब वह मदद के लिए कार के पास पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि चालक बेहोश था।

Advertisement

बिना एक पल गंवाए, ASI कृष्ण कुमार ने तुरंत राहगीरों और साथी पुलिसकर्मियों की मदद से कार का दरवाजा खोला और बेहोश पड़े चालक को बाहर निकाला। चालक की हालत देखकर उन्होंने अपनी ट्रेनिंग का इस्तेमाल किया और उसे तत्काल सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में चालक को होश आ गया।

होश में आने के बाद ASI कृष्ण कुमार ने चालक को पानी पिलाया और उसकी हालत स्थिर होने पर उसके भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। चालक के भाई अजीत कटारिया ने मौके पर पहुंचकर ASI कृष्ण कुमार का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आप हमारे लिए फरिश्ता बनकर आए। अगर आप सही समय पर CPR नहीं देते, तो शायद मेरा भाई जिंदा नहीं बच पाता।”

यह घटना दर्शाती है कि गुरुग्राम पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि आपातकालीन स्थितियों में लोगों की जान बचाने में भी पूरी तरह से सक्षम और प्रतिबद्ध है। पुलिस उपायुक्त डॉ. राजेश मोहन IPS और सहायक पुलिस आयुक्त सत्यपाल यादव के मार्गदर्शन में, ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगातार आमजन की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। ASI कृष्ण कुमार के इस साहसिक और सराहनीय कार्य की हर तरफ तारीफ हो रही है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। मनु मेहता मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!