Gurugram News : रात के सन्नाटे में महिला की गाड़ी के पीछे चल रही थी PCR, महिला ने वीडियो बनाकर कर दिया खुलासा, पुलिस वाला सस्पेंड
वीडियो में आरोप लगाया है कि दस दिन बाद साइबर पुलिस थाने के SHO ने उन्हें और पीसीआर पर तैनात पुलिस वाले को आमने सामने थाने में बुलाया तो SHO और उनके नीचे तैनात एक और पुलिस वाले ने कहा कि 'मैडम आप इतना आहत क्यों हो रही हो, इसने ऐसा क्या बोल दिया, इसका कोई गलत इरादा तो नहीं था अगर आपको दोस्ती नहीं करनी है तो इसे ब्लॉक कर दो'

Gurugram News : पुलिस आम जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए ही होती है लेकिन जब पुलिस ही महिलाओं का पीछा करने लगे और उन्हें मैसेज करने लगे तो क्या किया जाए । दरअसल गुरुग्राम से एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने गुरुग्राम पुलिस के जवान पर गंभीर आरोप लगाएं हैं जिसमें बताया गया है कि गुरुग्राम Police PCR ने रात के 12:30 बजे उनका पीछा किया और गाड़ी के नंबर से उनका कॉन्टेक्ट निकाल कर संपर्क किया ।
दरअसल सोशल मीडिया Instagram पर Shiwangi Peswani नाम की आईडी चलाने वाली इन्फ्लूएंसर ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर एक तीन मिनट की वीडियो डालकर आरोप लगाया है कि 14 सितंबर की रात जब वो गुरुग्राम की सड़क पर अपनी गाड़ी ड्राइव कर रही थी तो उनके पीछे एक पुलिस पीसीआर चल रही थी । कुछ देर बाद जब शिवांगी अपने घर पहुंची तो उनकी एक वीडियो पर किसी सिमरन चोपड़ा नाम की आईडी से कमेंट आया कि आप वही हैं जो 15 मिनट पहले सेक्टर 45 में गए हो, अपनी टाटा पंच कार से ?
इस कमेंट को पढकर महिला ने उसे अपनी फीमेल फॉलोअर समझकर जब रिप्लाई किया तो उसने कहा कि ‘पुलिस की नज़र बहुत तेज़ होती है शिवांगी जी, मैसेज में बात करें’ । उसका जवाब सुनकर इन्फ्लूएंसर हैरान रह जाती है फिर उन्हें याद आता है कि जब वो अपनी गाड़ी में थी तो उनके आगे पीछे एक पीसीआर वैन चल रही थी । इसके बाद इन्फ्लूएंसर ने उससे मैसेज करके उसकी इस हरकत के बारे में पूछती है ।
तब वो पुलिस वाला बताता है कि उसने इन्फ्लूएंसर की गाड़ी नंबर से उसका नाम पता किया और फिर इंस्टाग्राम पर कमेंट किया, क्योंकि इंस्टाग्राम पर मैसेज करने का ऑप्शन नहीं आ रहा था । ये सुनकर महिला सन्न रह गई कि जिनके ऊपर हमारी सुरक्षा की जिम्मेवारी होती है वही पुलिस उनकी गाड़ी नंबर से उनका नाम पता निकालकर मैसेज कर रहा है ।
इन्फ्लूएंसर महिला शिवांगी ने अपनी वीडियो में बताया कि पुलिस वाला मैसेज में कहता है कि ‘आप बहुत सुंदर हो, आप इतने साल के दिखते नहीं हो, आप मुझसे दो साल ही बड़ी हो, मेरी कोई फीमेल दोस्त नहीं आप मुझसे दोस्ती कर लो’ । इस घटना के बाद इन्फ्लूएंसर ने गुरुग्राम के Cyber Police Station में शिकायत दी जिसके दस दिन बाद साइबर पुलिस ने पीसीआर पर तैनात उस पुलिस वाले की पहचान कर ली ।
इन्फ्लूएंसर ने अपनी वीडियो में आरोप लगाया है कि दस दिन बाद साइबर पुलिस थाने के SHO ने उन्हें और पीसीआर पर तैनात पुलिस वाले को आमने सामने थाने में बुलाया तो SHO और उनके नीचे तैनात एक और पुलिस वाले ने कहा कि ‘मैडम आप इतना आहत क्यों हो रही हो, इसने ऐसा क्या बोल दिया, इसका कोई गलत इरादा तो नहीं था अगर आपको दोस्ती नहीं करनी है तो इसे ब्लॉक कर दो’
महिला अपनी वीडियो में बताती है कि पुलिस वालों की ये मानसिकता देखकर वो सन्न रह गई आखिरकार जिनपर हमारी सुरक्षा की जिम्मेवारी है अगर वो ही इस तरह हमारे साथ करेंगे तो फिर हमें न्याय कौन दिलाएगा । इन्फ्लूएंसर ने आरोप लगाया है कि मैं 50 साल की हूं मेरे साथ तब ये हो रहा है जरा सोचो कि जो छोटी उमर की बच्चियां है उनको तो कितना कुछ झेलना पड़ता होगा ।
View this post on Instagram
इन्फ्लूएंसर शिवांगी ने वीडियो में कहा कि हम क्यों छोड़ दें ऐसे लोगों को । जब तक मैं उस पुलिस वाले को सज़ा नहीं दिलवा देती तब तक मैं पीछे हटने वाली नहीं हूं । ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरुरी है , आज मेरे साथ ऐसा किया है कल को किसी और के साथ करेंगे । इन्फ्लूएंसर शिवांगी की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर दो दिन में 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं ।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में 23 सितंबर को घटना में शामिल पुलिस कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया है । संदीप कुमार ने बताया कि इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति है फिर चाहे वो कोई पुलिस कर्मी हो या आम इंसान । अगर कोई गैरकानूनी काम करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरुर की जाएगी ।