Gurugram News : हुड़दंग मचाने वाले सावधान, पुलिस ने एक दिन में 26 शराबी गिरफ्तार किए
पुलिस ने 24 सितंबर 2025 को की गई प्रभावी कार्रवाई में कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन हुड़दंगबाजों के खिलाफ तीन अलग-अलग थानों में 13 अभियोग दर्ज किए गए हैं।

Gurugram News : सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और आमजन की शांति भंग करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है।
पुलिस ने 24 सितंबर 2025 को की गई प्रभावी कार्रवाई में कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन हुड़दंगबाजों के खिलाफ तीन अलग-अलग थानों में 13 अभियोग दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि बादशाहपुर, भोंडसी और सेक्टर-65 थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई।
- थाना बादशाहपुर: यहाँ की टीम ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 हुड़दंगबाजों को पकड़ा और उनके खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज किए।
- थाना सेक्टर-65: इस थाना क्षेत्र से 6 आरोपियों को काबू किया गया, जिन पर 3 मामले अंकित किए गए।
- थाना भोंडसी: पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके खिलाफ 2 अभियोग दर्ज किए गए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करके शांति बाधित करने वालों पर नकेल कसी जा रही है। सभी आरोपियों को नियमानुसार अनुसंधान में शामिल किया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।











