Gurugram News : श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में NASA पुरस्कार और इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन

Gurugram News : श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, गुरुग्राम-9 में सोमवार को एक शानदार समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुए – NASA श्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार वितरण और इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2025। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उनमें नेतृत्व की भावना को प्रोत्साहित करना था।

समारोह का आरंभ NASA श्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार वितरण से हुआ। यह पुरस्कार उन मेधावी छात्रों को दिया गया जिन्होंने विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी गहरी रुचि और असाधारण प्रदर्शन का परिचय दिया। इन विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया, जिससे भविष्य में वैज्ञानिक खोजों के लिए उनकी प्रेरणा और भी बढ़ेगी।

इसके बाद, इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस समारोह में नव-निर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल को उनके पद और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह आयोजन छात्रों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान, नए नेतृत्वकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की शपथ ली।

इस गौरवशाली अवसर पर विद्यालय के अकादमिक डीन हिमांशु छेत्री, प्रधानाचार्या बी. शशिकला, और मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय वायुसेना में सार्जेंट तरुण कुमार मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरक भाषण में विद्यार्थियों को अनुशासन, देशभक्ति और निरंतर प्रयास के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए इन गुणों को अपनाने की सलाह दी।

विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डीन सनम जी ने भी सभी सम्मानित और चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान और जिम्मेदारी छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करेंगे।

पूरा कार्यक्रम विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच गर्व और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button