Gurugram News: राजीव चौक पर युवती के सामने मनचले ने की गंदी हरकत, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन

घटना के बाद युवती ने कैब ड्राइवर को कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। बाद में उसे दूसरी कैब बुक करके वहां से जाना पड़ा। घर पहुंचने के बाद युवती ने यह वीडियो गुरुग्राम पुलिस और महिला हेल्पलाइन के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिला

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक पर कैब का इंतजार कर रही एक मॉडल के सामने युवक के द्वारा सरेआम गंदी हरकत की गई। युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसे देखकर अश्लील हरकतें करने लगा, जिसकी उसने वीडियो भी बनाई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर गुरुग्राम पुलिस ने संज्ञान लिया। उसके बाद पुलिस ने मॉडल युवती से संपर्क कर मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार मॉडलिंग से जुड़ी युवती ने सोशल मीडिया पर तीन अगस्त को वीडियो पोस्ट की। वीडियो में बताया कि वह सुबह जयपुर से लौटकर राजीव चौक पर कैब का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान मास्क पहने युवक ने उसके सामने आपत्तिजनक हरकतें शुरू कर दीं। पहले तो युवती ने उसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब उसकी हरकतें बढ़ती गईं।

तो उसने मजबूरी में उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में युवती ने बताया कि युवक लगातार उसके आस-पास घूम रहा था और उसके सामने गंदी हरकत भी की। यह पूरा घटनाक्रम उनके द्वारा बनाई गई वीडियो में कैद हो गया।

घटना के बाद युवती ने कैब ड्राइवर को कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। बाद में उसे दूसरी कैब बुक करके वहां से जाना पड़ा। घर पहुंचने के बाद युवती ने यह वीडियो गुरुग्राम पुलिस और महिला हेल्पलाइन के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिला। उसने 1090 हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल किया, लेकिन फोन नहीं मिला।

युवती का आरोप है कि जब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो उसे ऑनलाइन शिकायत लेने के बजाय थाने आकर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। इस पर युवती ने सवाल उठाया कि क्या ऐसी गंभीर घटनाओं के लिए पुलिस थाने जाना जरूरी है और क्या ऑनलाइन शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती? युवती ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में सरकार और कैब कंपनियों से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वीड़ियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसको गिरफ्तार किया जाएगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button