Property Tax ना देने वालों के खिलाफ सख्त हुआ नगर निगम, 1 करोड़ से ज्यादा टैक्स बकाया होने पर पांच प्रॉपर्टीज़ सील

Property Tax : नगर निगम गुरुग्राम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए जोन-3 और जोन-4 क्षेत्र में कुल 5 संपत्तियों को सील किया।

जोन-3 की टीम ने सेक्टर-9B में रूप चंद की संपत्ति पर 24,46,147 रुपए तथा सेक्टर-104 में जय चंद की संपत्ति पर 11,47,341 रुपए के बकाया टैक्स के चलते सीलिंग कार्रवाई की।

वहीं, जोन-4 की टैक्स शाखा ने दिशे एलिका इंडिया, रश्मि और सत प्रकाश की संपत्तियों को सील किया। इन पर क्रमशः 24,18,086 रुपए, 24,18,087 रुपए और 24,66,667 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। दोनों जोन में की गई कार्रवाई के तहत कुल 1,08,96,328 रुपए के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित पांच संपत्तियों को सील किया गया। (Property Tax)

नगर निगम की यह कार्रवाई बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली सुनिश्चित करने और करदाताओं को समय पर टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤