Gurugram: Kmp पर गश्त रही पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल
सब-इंस्पेक्टर खेमचंद ने दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम पुलिस की Cow Protection Cell में तैनात है। वह सिपाही सुरजीत के साथ केएमपी पर रात में गश्त रहा था। तभी पीछे से आए कंटेनर चालक ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

Gurugram News Network – तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने KMP पर गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुलिस की गाड़ी पलट गई। गाड़ी में सवार सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने फर्रूखनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सब-इंस्पेक्टर खेमचंद ने दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम पुलिस की Cow Protection Cell में तैनात है। वह सिपाही सुरजीत के साथ केएमपी पर रात में गश्त रहा था। तभी पीछे से आए कंटेनर चालक ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गाड़ी से सब-इंस्पेक्टर और सिपाही को बाहर निकाला गया। उनको इलाज के लिए फर्रूखनगर एंबुलेंस की मदद से लेकर गए। उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कंटेनर की पहचान हो गई है,जल्द आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।