Gurugram: गुरुग्राम में झुग्गियों में आग का तांडव, कई झुग्गियां जलकर राख

Gurugram:  गुरुग्राम में सेक्टर 102 स्थित झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की उसने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की सूचना मिलते ही वहां रहने वाले लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। अधिकारियों ने कहा कि आग अभी भी धधक रही है।Gurugram

यह घटना आज सुबह करीब 4 बजे की है। दमकल विभाग की लगभग आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। आग पर काबू तो पा लिया है लेकिन आग अभी भी धधक रही है। उसके बाद ही जांच की जाएगी कि किसी तरह का जानी नुकसान तो नहीं हुआ। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।Gurugram

झुग्गियों में रखा लोगों का सामान भी आग की चपेट में आ गया और पूरी तरह नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button