Gurugram Farrukhnagar Road अगले पांच दिनों के लिए बंद, जानें ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक रूट

Gurugram Farrukhnagar Road : गुरुग्राम से फर्रुखनगर के बीच सफर करने वालों के लिए अगले पांच दिन मुसीबत भरे हो सकते हैं । दरअसल फर्रुखनगर गुरुग्राम रोड़ अगले पांच दिनों के लिए बंद किया जा रहा है । गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने इस रोड़ पर सफर करने वालों के लिए रुट डायवर्ट कर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है । आइए आपको बताते हैं कि अगल पांच अगर आपको गुरुग्राम से फर्रुखनगर या फर्रुखनगर से गुरुग्राम की ओर आना है तो कौन सा रुट अपनाना होगा ।
अगर आप अगले कुछ दिनों में सुल्तानपुर रोड या फरुखनगर की ओर यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है । सुल्तानपुर रोड पर स्थित फर्रुखनगर रेलवे फाटक पर निर्माण कार्य शुरू होने के कारण इस मार्ग को अगले 5 दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है ।
सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस (Gurugram Traffic Police) ने एडवाइजरी जारी करते हुए वैकल्पिक मार्गों (Route Diversion) का सुझाव दिया है ।
प्रमुख वैकल्पिक मार्ग (Traffic Diversion Details)
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान बनाया है जो कि इस प्रकार है ।
गुरुग्राम से फर्रुखनगर/झज्जर जाने वालों के लिए: वाहन चालक रामगोपाल कॉलेज (सुल्तानपुर) से मुबारिकपुर होते हुए झज्जर बाईपास का प्रयोग करें ।
झज्जर/फर्रुखनगर से गुरुग्राम आने वालों के लिए: झज्जर बाईपास से मुबारिकपुर के रास्ते रामगोपाल कॉलेज (सुल्तानपुर) होते हुए गुरुग्राम की ओर आएं ।
KMP फ्लाईओवर (पटौदी-झज्जर) से गुरुग्राम जाने वालों के लिए : KMP फ्लाईओवर के नीचे से गुरुग्राम जाने के बजाय, फ्लाईओवर से पटौदी-पचगांव वाले रास्ते का इस्तेमाल करें ।
फर्रुखनगर से सीधे गुरुग्राम जाने वालों के लिए: आप बादली (दिल्ली) वाले रास्ते से होकर गुरुग्राम की ओर जा सकते हैं।
क्यों बंद है रास्ता?
दरअसल फर्रुखनगर रेलवे फाटक पर अगले पांच दिनों तक आवश्यक मरम्मत और निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण सामग्री और भारी मशीनों की मौजूदगी के कारण वाहनों का आवागमन असुरक्षित हो सकता है, इसलिए प्रशासन ने इसे 5 दिनों तक प्रतिबंधित रखने का फैसला लिया है।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता विकास वर्मा ने गुरुग्राम की जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की देरी से बचने के लिए घर से थोड़ा समय लेकर निकलें और ऊपर बताए गए डायवर्जन का पालन करें ।









