गुरुग्राम रोजगार मेला: 31 कंपनियों ने 672 युवाओं को मिली नौकरी

मेला प्रशिक्षुओं को सीधे उद्योग जगत से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले समय में और अधिक कंपनियों को इस पहल से जोड़ा जाएगा।

Gurugram News Network – राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) गुरुग्राम में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला (PMNAM) युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में कुल 812 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 672 युवाओं का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा किया गया, जो उनके कौशल के अनुरूप रोजगार का एक सुनहरा अवसर है।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मेला युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। उन्होंने इस पहल को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम बताया, जो देश के युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि यह मेला प्रशिक्षुओं को सीधे उद्योग जगत से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले समय में और अधिक कंपनियों को इस पहल से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए कार्यशालाएं,औद्योगिक भ्रमण और विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल्स का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार मेले में हीरो मोटोकॉर्प, सुज़ुकी मोटरसाइकिल, मुनजाल शोवा, कैपैरो मारुति, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड, एआरजीएल, नगाटा ऑटो इंजीनियरिंग, एस्कॉर्ट कुबोटा (फरीदाबाद), एमएमटीसी पंप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएम ऑटो लिमिटेड, वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज़, और ह्यूबर शूनर सहित कुल 31 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।

इन कंपनियों ने विभिन्न ट्रेडों और कौशल क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। यह आयोजन गुरुग्राम के युवाओं के लिए एक बड़ी सफलता है और यह दर्शाता है कि कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग से कैसे रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं।

 

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button