City NewsCrime NewsDelhi NCR NewsGurugram NewsHaryana News

Gurugram:निगम की टीम का बड़ा एक्शन,7300 किलो प्लास्टिक जब्त की

सोमवार को सेनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स ने निरीक्षण के दौरान एक फैक्टरी पर छापा मारा। यहां पर टीम ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक को देखा। पर्याप्त जांच व कार्रवाई के बाद टीम ने पूरे प्लास्टिक को जब्त कर लिया तथा संबंधित पर जुर्माना लगाने के साथ ही उसे सख्त हिदायत दी कि सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण, बिक्री व निर्माण को प्रतिबंधित किया हुआ है तथा नियमों की पालना नहीं करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Gurugram News Network – नगर निगम गुरुग्राम की सेनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने भीम कॉलोनी सराय अलावर्दी क्षेत्र में एक प्लास्टिक निर्माण फैक्टरी पर छापा मारकर 7300 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया तथा संबंधित पर 7 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।

सोमवार को सेनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स ने निरीक्षण के दौरान एक फैक्टरी पर छापा मारा। यहां पर टीम ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक को देखा। पर्याप्त जांच व कार्रवाई के बाद टीम ने पूरे प्लास्टिक को जब्त कर लिया तथा संबंधित पर जुर्माना लगाने के साथ ही उसे सख्त हिदायत दी कि सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण, बिक्री व निर्माण को प्रतिबंधित किया हुआ है तथा नियमों की पालना नहीं करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ.बलप्रीत सिंह के नेतृत्व में गठित सेनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध सख्त अभियान चला रही है। टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न मार्केट व मंडी क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा बड़े स्टॉकिस्ट व निर्माण फैक्टरी पर भी रेड की जा रही है।

निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही नागरिकों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें क्योंकि यह हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक है।

नागरिकों से अनुरोध है कि वे कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करें तथा प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम अभियान में अपना योगदान दें। इस मुहिम का उद्देश्य गुरुग्राम केा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाना है, जिससे पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। मनु मेहता मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!