Gurugram News

Gurugram में ब्लाइंड मर्डर सुलझा: दोस्ती के लिए किया सीनियर का कत्ल, प्रेमी जोड़े ने UP में फेंका शव

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि सोनपाल, जो कुशलपाल का सीनियर था, जानता था कि कुशलपाल और भावना दो साल से लिव-इन में रह रहे थे।

Advertisement
Advertisement

Gurugram में एक चौंकाने वाले हत्याकांड की परतें खोलते हुए एक 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है। यह सनसनीखेज मामला, जो पहले गुमशुदगी का था, अब ब्लाइंड मर्डर साबित हुआ है। हत्या की वजह मृतक द्वारा एक आरोपी की लिव-इन पार्टनर से दोस्ती कराने का लगातार दबाव बनाना बताया गया है।

मृतक की पहचान सोनपाल (40) के रूप में हुई, जो पिछले 10 वर्षों से सेक्टर-5, गुरुग्राम की एक कंपनी में कार्यरत थे। सोनपाल 4 अक्टूबर 2025 को अपनी कंपनी से मथुरा स्थित घर जाने के लिए निकले थे, लेकिन वह कभी नहीं पहुंचे। उनके लापता होने के बाद, परिवार की शिकायत पर आईएमटी मानेसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। सघन जाँच और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस को पता चला कि गुमशुदा सोनपाल की हत्या की जा चुकी है, जिसके बाद 13 नवंबर को एफआईआर में हत्या की धाराएं जोड़ी गईं।

Advertisement

थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी कुशलपाल सिंह उर्फ कौशल (26) और उसकी प्रेमिका भावना (19), दोनों निवासी सेक्टर-1, मानेसर को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि सोनपाल, जो कुशलपाल का सीनियर था, जानता था कि कुशलपाल और भावना दो साल से लिव-इन में रह रहे थे। सोनपाल लगातार कुशलपाल पर भावना से दोस्ती कराने का दबाव बना रहा था, जिससे तंग आकर दोनों ने सोनपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

योजना के अनुसार, 4 अक्टूबर 2025 को दोनों आरोपी सोनपाल को चोरी की मोटरसाइकिल पर मथुरा घुमाने के बहाने ले गए। केएमपी एक्सप्रेस-वे के रास्ते कोसी बॉर्डर (उत्तर प्रदेश) पहुंचने पर, प्रेमी जोड़े ने सोनपाल पर हमला कर दिया। पहले हेलमेट से सिर पर वार किया गया, और फिर कुशलपाल ने चाकू से उसकी गर्दन पर 7 से 8 बार वार कर निर्ममता से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को वहीं फेंककर वे भाग गए।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, हेलमेट, मोटरसाइकिल और मृतक का आईडी कार्ड व बैग बरामद कर लिया है। मृतक सोनपाल का शव भी कोसी बॉर्डर से बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को अब न्यायिक प्रक्रिया के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। मनु मेहता मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!