Gurgram: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 20 हजार वर्ग फुट का वेयरहाउस भी ध्वस्त

नगर योजनाकार (डीटीपी) अमित मधोलिया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई की गई। अमित मधोलिया ने बताया कि बिनोला गांव की राजस्व संपत्ति में 0.75 एकड़ में फैली एक अनाधिकृत कॉलोनी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

Gurugram News Network –गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस बल के सहयोग से एक बड़ा विध्वंस अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। यह कार्रवाई बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई, जिसमें कई अनाधिकृत निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

नगर योजनाकार (डीटीपी) अमित मधोलिया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई की गई। अमित मधोलिया ने बताया कि बिनोला गांव की राजस्व संपत्ति में 0.75 एकड़ में फैली एक अनाधिकृत कॉलोनी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। इसमें 5 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स), 1 बाउंड्री वॉल और पूरे डब्ल्यूबीएम (वाटर बाउंड मैकाडम) सड़क नेटवर्क को ढहाया गया।

भोड़ा कलां गांव की राजस्व संपत्ति में स्थित 20,000 वर्ग फुट के एक बड़े वेयरहाउस को भी ध्वस्त कर दिया गया।

यह अभियान अवैध अतिक्रमण और अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ प्रशासन की सख्त नीति को दर्शाता है। पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि गुरुग्राम में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button