Group D Employees: हरियाणा में ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैनी सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Group D Employees: हरियाणा सरकार ने अपने सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गेहूं खरीदने के लिए 25,000 रुपये का ब्याज मुक्त एडवांस देने का निर्णय लिया है। यह अग्रिम राशि समान मासिक किस्तों में वसूली जा सकेगी। इसकी पूरी राशि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले वसूल की जाएगी।Group D Employees

वित्त विभाग द्वारा आज जारी एक पत्र के अनुसार अग्रिम राशि केवल स्थायी और अस्थायी नियमित कर्मचारियों को ही मिलेगी। ऐसे मामलों में, जहां पति और पत्नी दोनों सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, अग्रिम राशि उनमें से किसी एक को ही मिलेगी।Group D Employees

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button