GRAP Stage-1: गुरुग्राम समेत पूरे NCR क्षेत्र में GRAP-1 लागू, हवा हुई ‘खराब’, CAQM के सख्त निर्देश

AQI 200 के पार पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने जारी किया आदेश, तुरंत प्रभाव से लागू हुए प्रतिबंध

GRAP Stage-1/गुरुग्राम
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और इसके आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता (Air Quality) में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने तुरंत प्रभाव से GRAP Stage-1 (‘Poor’ Air Quality, AQI 201-300) लागू कर दिया है
। गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी है, ताकि बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसी जा सके।


क्यों लागू किया गया GRAP Stage-1 ?

GRAP

आदेश के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 179 (‘Moderate’ श्रेणी) दर्ज किया गया था, जो 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक तेजी से बढ़कर 244 (‘Poor’ श्रेणी) पर पहुंच गया। इसके अलावा, IMD और IITM के पूर्वानुमान (forecast) में भी आने वाले दिनों में हवा के ‘Poor’ श्रेणी में ही बने रहने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते यह कड़ा कदम उठाया गया है।

GRAP Stage-1 : प्रशासन और विभागों के लिए निर्देश
CAQM की उप-समिति ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के मुख्य सचिवों, प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों, और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे GRAP Stage-1 के नियमों को पूरी सख्ती से लागू करें
। इसके तहत:

  • प्रदूषण रोकथाम के उपायों की निगरानी और समीक्षा तेजी से की जाएगी।

  • सभी संबंधित एजेंसियों (Implementing Agencies) को मैदानी स्तर पर कड़ी नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं।

  • आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे GRAP स्टेज-1 के सिटीजन चार्टर का सख्ती से पालन करें, ताकि AQI का स्तर और अधिक न बिगड़े।

GRAP Stage-1 पर  प्रशासन स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है और आगे के फैसले दिल्ली की हवा की स्थिति और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर लिए जाएंगे।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤