Govt Flats : हरियाणा के 5 ज़िलों में सरकारी अपार्टमेंट और कमर्शियल स्पेस खरीदने का मौका, इसी महीने होगी निलामी

Govt Flats : अगर आप भी हरियाणा के पांच जिलों में HSVP के सरकारी फ्लैट्स, दुकान या संस्थागत संपत्तियों को खरीदना चाहते हैं तो इसी महीने HSVP इनकी निलामी करने वाला है । आपके पास सुनहरा मौका है जब आप निलामी में सरकारी फ्लैट्स खरीद सकते हैं । हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 18 से 21 मार्च, 2026 तक आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत संपत्तियों और बहु-मंजिला अपार्टमेंट की ई-नीलामी की जाएगी ।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण द्वारा सभी जोन की आवासीय व व्यावसायिक साईट्स ( प्रेफरेंशियल), नर्सिंग होम साईट्स, क्लिनिक साईट्स व सभी स्कूल साईट्स के लिए 18 मार्च को नीलामी की जाएगी । इसी प्रकार, गुरुग्राम और रोहतक ज़ोन के आवासीय व व्यावसायिक साईट्स (सामान्य) के लिए 19 मार्च को नीलामी की जाएगी । जिला फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला ज़ोन के आवासीय व व्यावसायिक साईट्स (सामान्य) हेतु 20 मार्च, 2026 को नीलामी की जाएगी ।

GOVT FLats

उन्होंने बताया कि सभी जोन की प्रमुख स्थलों (मेजर साईट्स ) जैसे कि व्यावसायिक, होटल, अस्पताल, संस्थागत तथा बहु-मंजिला इमारत स्थलों के लिए ई-नीलामी 21 मार्च, 2026 को की जाएगी । प्रवक्ता ने बताया कि ई-नीलामी नीति 19 सितम्बर, 2025 की धारा संख्या-4 में संशोधन के अनुसार, मेजर साईट्स के लिए अब सिर्फ न्यूनतम तीन ईएमडी अनिवार्य होंगी, जिसकी नीलामी 21 मार्च, 2026 की जाएगी ।

उन्होंने बताया कि ई-नीलामी सुबह 10 बजे शुरू की जाएगी । स्थलों की पूरी जानकारी और ई-नीलामी की नियम और शर्तें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं । आने वाली ई-नीलामी की अधिक जानकारी प्राधिकरण की वैबसाइट https://hsvphry.org.in तथा हेल्पलाइन नंबर 1800-180-3030 पर प्राप्त की जा सकती है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button