Business Idea: यह बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही 5 करोड़ की सब्सिडी, इस प्रकार खाते में आएगी सब्सिडी, जानें
Top Business Idea: आजकल हम देख रहे हैं दुनिया सरकारी नौकरी के पीछे भाग रही है। परंतु इनमें से ही कुछ हैं जो अपने दिमाग का इस्तेमाल कर जाते हैं। फिर वो अपने खुद के बिजनेस से सरकारी नौकरी वालों को भी मात दे देते हैं।

Business Idea: आजकल हम देख रहे हैं दुनिया सरकारी नौकरी के पीछे भाग रही है। परंतु इनमें से ही कुछ हैं जो अपने दिमाग का इस्तेमाल कर जाते हैं। फिर वो अपने खुद के बिजनेस से सरकारी नौकरी वालों को भी मात दे देते हैं।
इसी कड़ी में अगर आप भी खुद का व्यवसाय करने की सोच रहे हो तो आपको अभी गोल्डन चांस मिल रहा है। जी हैं सरकार डेयरी का बिजनेस शुरू करने वालों को 5 करोड़ की सब्सिडी देगी। तो फिर देर किस बात की आप भी तुरंत उठाइए इस बड़े मौके का फायदा। यहाँ नीचे हम आपको सबकुछ डीटेल में बताएंगे की आपको की विधि से खातों में लेकर आनी है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘डेयरी विकास एवं दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2022’ में संशोधन करते हुए अब डेयरी व्यवसाय के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई।
इस योजना के तहत डेयरी शुरू करने या पुरानी डेयरियों के जीर्णोद्धार के लिए कुल लागत का 35% सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा। अगर आप नया डेयरी प्लांट लगाते हैं तो कुल लागत का 35% तक सब्सिडी अधिकतम ₹5 करोड़ मिलेगी। पुरानी डेयरियों के आधुनिकीकरण के लिए भी सब्सिडी मिलेगी। पशु पोषण इकाइयों यानी पशु आहार और रखरखाव के लिए 35% की सब्सिडी भी दी जाएगी।
साथ ही अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार या संबंधित विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आप विभाग की वेबसाइट पर जाकर योजना का लाभ ले सकते हैं।












