Government Employee: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया वेतन

Government Employee: हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सफाईकर्मियों का वेतन 16 हजार से बढ़ाकर 26 से 27 हजार रुपये तक किया जाएगा। इसके अलावा यदि सफाईकर्मी ड्यूटी पर मृत्यु को प्राप्त होते हैं, तो उन्हें पांच लाख रुपये का बीमा मिलेगा।Government Increased Salary
सीवरेज में काम करते हुए दुर्घटना होने पर 10 लाख रुपये का बीमा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब राज्य में 50 प्रतिशत सफाई ठेके सफाई मित्रों और उनके समूहों को ही दिए जाएंगे, जिससे उनका काम सुरक्षित और स्थिर रहेगा। इसके अलावा, सफाईकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया गया है।Government Increased Salary
सीएम सैनी ने यह भी कहा कि पांच हजार से अधिक एजेंसी कर्मियों को संबंधित पालिका के रोल पर लिया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि अनुसूचित जातियों में कुछ लोग अभी भी आरक्षण के लाभ से वंचित थे, और उनकी सरकार इसे सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।Government Increased Salary