Good News, अब मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर, लखनऊ से कानपुर के बीच दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन
लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लखनऊ और कानपुर के बीच नमो भारत ट्रेन शुरू करने की योजना बना रहा है।

Namo Bharat Train: लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लखनऊ और कानपुर के बीच नमो भारत ट्रेन शुरू करने की योजना बना रहा है। नमो भारत ट्रेन मेट्रो की तरह अत्याधुनिक ट्रेन है, जो वातानुकूलित होगी। भारतीय रेलवे ने लखनऊ-कानपुर के साथ-साथ मेर-सहारनपुर को भी नमो भारत ट्रेन रूट के लिए उपयुक्त माना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन रूटों को सेमी हाईस्पीड नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी अंतिम चरण में है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में जानकारी दी थी कि रेलवे ने 50 नमो भारत, 100 नई मेमू और 50 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पहले ही तैयार कर ली हैं। यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सेवा प्रदान करने के लिए इन ट्रेनों का संचालन विशेष रूप से कम दूरी के यात्री रूटों पर किया जाएगा।
इन रूटों पर जल्द ही नमो भारत ट्रेन चलेगी
रेलवे सूत्रों के अनुसार नमो भारत ट्रेनों के लिए लखनऊ-कानपुर और मेरठ-सहारनपुर रूट पहला विकल्प हो सकते हैं नमो भारत ट्रेन की खासियतों में 12 कोच, 3,200 यात्रियों की क्षमता, 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति, मेट्रो जैसी बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए कवच तकनीक शामिल हैं। हालांकि, रेलवे ने अभी तक ट्रेन के संचालन के लिए कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन तैयारियां पूरी हैं।