Good News : हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में मकान बनाना हुआ आसान, नई नीति से बचेंगे लाखों रुपए
TCP विभाग ने नई FAR नीति को लागू किया अब हरियाणा में मकान बनाने के दौरान जितने फ्लोर बनाए जाएंगे उससे ज्यादा FAR खरीदने की जरुरत नहीं ।

Good News : अब हरियाणा में मकान बनाना सस्ता हो गया है । टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने एफएआई (Floor Area Ratio – FAR) को कम कर दिया है जिससे अब मकान बनाने पर आने वाले खर्च में कटौती होगी और इसका सीधा फायदा आम आदमी को होगा । पहले FAR पूरी चार मंजिल का देना पड़ता था ।
लेकिन FAR खरीद नीति को मंजूरी मिलने के बाद अब इसमें कटौती की गई है । अब हरियाणा में जितनी मंजिल का मकान बनाया जाएगा केवल उतना ही FAR चुकाना होगा । इससे लोगों को पूरी FAR खऱीदने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा । (Town And Country Planning)

आम आदमी को मिलेगा सीधा लाभ
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने साफ किया है कि इस नई नीति के तहत लाइसेंस पाने वाली रेजिडेंशियल कॉलोनी में जितनी मंजिल का निर्माण किया जाएगा उसमें केवल उतने ही फ्लोर का FAR चुकाना होगा । इससे मकान बनाने वालों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा ।
जितने फ्लोर उतना FAR
नई नीति के अनुसार जितने फ्लोर का मकान होगा उतना ही FAR देना होगा । पहले यदि को कोई दो या ढाई फ्लोर की ईमारत बनाता था तो उसे पूरे चार फ्लोर का FAR चुकाना होता था लेकिन नई नीति के अनुसार दो या ढाई मंजिल का ही FAR देना होगा । (Haryana News)

उदाहरण के तौर पर पहले यदि 500 वर्ग गज़ के प्लॉट पर तीन मंजिला मकान बनाने के लिए 30 लाख रुपए से अधिक का FAR शुल्क देना होता था लेकिन अब नई नीति के अनुसार ये चार्ज घटकर तीन फ्लोर के लिए 20 से 25 लाख रुपए रह जाएगा । इससे लोगों का खर्च बचेगा । (Gurugram News)
गुरुग्राम के डीटीपी प्लानिंग प्रवीण चौहान का कहना है कि नई आंशिक FAR नीति से अब लोगों को जितना निर्माण करना है उतने ही पैसे चुकाने होंगे । इससे जरुरत के अनुसार FAR खरीदने की सुविधा मिलेगी और आम आदमी पर अनावश्यक बोझ नहीं पड़ेगा ।









