Good News : अब नए अवतार में दिखेगी गुरुग्राम की खांडसा सब्जी मंडी, 18 करोड़ का टेंडर जारी

भारी वाहनों के लिए बनेंगी कंक्रीट सड़कें, नए शेड और ग्रीन परिसर के साथ सुगम होगी आवाजाही।

Good News/गुरुग्राम
खांडसा सब्जी मंडी जल्द ही एक नए और आधुनिक अवतार में नजर आएगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) ने मंडी को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस ‘आदर्श मंडी’ बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है।


Good News
: इस महत्वाकांक्षी योजना को अगले 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य पूरा होते ही खांडसा मंडी का ढांचा पूरी तरह से बदल जाएगा और यह क्षेत्र की सबसे आधुनिक मंडियों की सूची में शामिल हो जाएगी।


Good News : आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और प्री-इंजीनियर्ड शेड

परियोजना के तहत मंडी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर खास जोर दिया जा रहा है। व्यापारियों, किसानों और खरीदारों की सुविधा के लिए मंडी परिसर में दो अत्याधुनिक प्री-इंजीनियर्ड भवन शेड (PEB) तैयार किए जाएंगे, जिनमें मजबूत आरसीसी डेक स्लैब की व्यवस्था होगी।


Good News : जलभराव और ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति
बारिश के मौसम में होने वाले जलभराव से राहत दिलाने के लिए मंडी में आधुनिक ड्रेनेज और जल निकासी प्रणाली विकसित की जाएगी।


मार्केट कमेटी के सदस्य आहूजा जी ने बताया कि परियोजना के तहत मंडी में:

  • नई और उच्च क्षमता वाली सीवर लाइन बिछाई जाएगी।

  • भारी वाहनों की आसान आवाजाही के लिए चौड़ी और मजबूत कंक्रीट सड़कों का निर्माण होगा।

  • सड़कों के चौड़ीकरण से मंडी परिसर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से स्थायी मुक्ति मिलेगी।


Good News : ग्रीन और स्वच्छ परिसर

व्यापारिक सुविधाओं के साथ-साथ मंडी के सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा। परिसर में हरियाली बढ़ाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष लैंडस्केपिंग योजना शामिल की गई है, जिससे यहां आने वाले लोगों को बेहतर माहौल मिल सके।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤