Haryana CET Update: हरियाणा CET अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, महिला उम्मीदवारों को मिली खास सौगात

HSSC CET Update: हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को CET आयोजित होने जा रही है। इस बार परीक्षा में 13.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा CET की तारीखों की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।

Haryana CET Update: हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को CET आयोजित होने जा रही है। इस बार परीक्षा में 13.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा CET की तारीखों की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि महिला उम्मीदवारों को ट्रांसपोर्ट की सुविधा प्रदान की जाएगी यदि उन्हें एक जिले से दूसरे जिले में परीक्षा देने के लिए यात्रा करनी हो। यानी कि परीक्षा में शामिल होने वाली महिला उम्मीदवारों को यदि परीक्षा के लिए एक से दूसरे जिले में जाना होगा तो उन्हें ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी.

सीईटी परीक्षा 26 और 27 जुलाई को चार शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए पूरे राज्य में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) और सरकार लगातार परीक्षा की तैयारी में जुड़ा हुआ है. परीक्षा को नकल रहित और पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए हर तैयारी की जा रही है. Haryana CET Update

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button