दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, नए फ्लाईओवर की इस बड़ी अड़चन को मिली मंजूरी, अब परियोजना को मिलेगी नई रफ्तार

दिल्ली में सड़क परिवहन परियोजनाओं के लिए पेड़ों को हटाने की अनुमति दे दी गई है। नंद नगरी-गगन सिनेमा फ्लाईओवर के बीच आने वाले पेड़ों को हटाने की मंजूरी के बाद अब अप्सरा बॉर्डर और आनंद विहार के बीच फ्लाईओवर पर भी पेड़ों को हटाने की अनुमति दे दी गई है

Delhi flyover: दिल्ली में सड़क परिवहन परियोजनाओं के लिए पेड़ों को हटाने की अनुमति दे दी गई है। नंद नगरी-गगन सिनेमा फ्लाईओवर के बीच आने वाले पेड़ों को हटाने की मंजूरी के बाद अब अप्सरा बॉर्डर और आनंद विहार के बीच फ्लाईओवर पर भी पेड़ों को हटाने की अनुमति दे दी गई है। वहीं, बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर के बीच आने वाले पेड़ों को भी जल्द हटाए जाने की उम्मीद है। इससे दो साल से रुके विकास प्रोजेक्ट को गति मिलेगी। हालांकि, हटाए जाने वाले पेड़ों की जगह नए पेड़ लगाने पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन यमुना पुश्ता और गढ़ी मेधू में पेड़ लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

एक पेड़ के नुकसान पर 10 नए पौधे लगाए जाएंगे
दिल्ली सरकार की वृक्षारोपण नीति 2020 के तहत विकास कार्यों के दौरान 80 फीसदी पेड़ लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा, एक पेड़ के नुकसान पर 10 नए पौधे लगाने का प्रावधान है। पेड़ों के कारण इन परियोजनाओं में देरी हुई
बारापुला फेज-3 और नंद नगरी गगन सिनेमा परियोजनाओं में पेड़ों के कारण दो साल की देरी हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि उनकी सरकार अदालत द्वारा गठित समिति के समक्ष अपना पक्ष रख रही है। हाल ही में एलजी वीके सक्सेना ने नंद नगरी-गगन सिनेमा जंक्शन पर 27 पेड़ों के प्रत्यारोपण और कटाई को मंजूरी दी है। पीडब्ल्यूडी पेड़ों के प्रत्यारोपण के लिए वन विभाग से आदेश का इंतजार कर रहा है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button