Good News : गुरुग्राम मेट्रो रूट में बदलाव से इन गाँवों और सेक्टरों की चमकेगी किस्मत, जानें नया रूट

मेट्रो को ओल्ड दिल्ली रोड से राव गजराज मार्ग होकर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित शंकर चौक पहुंचना था। हालांकि, एनसीआरटीसी (NCRTC) द्वारा 'नमो भारत' ट्रेन के रूट में बदलाव किए जाने के बाद जीएमआरएल ने भी मेट्रो मार्ग को संशोधित करने का फैसला किया है।

Good News : ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण (Second Phase) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने मेट्रो के प्रस्तावित रूट में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इस नए बदलाव के बाद अब मेट्रो ओल्ड दिल्ली रोड से होते हुए डूंडाहेड़ा और उद्योग विहार के प्रमुख इलाकों को कवर करेगी।

पहले की योजना के अनुसार मेट्रो को ओल्ड दिल्ली रोड से राव गजराज मार्ग होकर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित शंकर चौक पहुंचना था। हालांकि, एनसीआरटीसी (NCRTC) द्वारा ‘नमो भारत’ ट्रेन के रूट में बदलाव किए जाने के बाद जीएमआरएल ने भी मेट्रो मार्ग को संशोधित करने का फैसला किया है। अब नमो भारत ट्रेन दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ चलेगी, जिससे तालमेल बिठाने के लिए मेट्रो रूट को बदला गया है।(Good News)

संशोधित योजना के तहत अब मेट्रो सुशील ऐमा मार्ग से चलकर ओल्ड दिल्ली रोड पर डूंडाहेड़ा स्थित हनुमान मंदिर तक जाएगी। वहां से यह राम चौक और उद्योग विहार फेज-3 व फेज-5 की मुख्य सड़क से होते हुए शंकर चौक तक पहुंचेगी। इस बदलाव से डूंडाहेड़ा, मौलाहेड़ा गाँव के साथ-साथ सेक्टर-21 और 22 के हजारों निवासियों को सीधा फायदा मिलेगा। (Good News)

शंकर चौक पर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का स्टेशन नमो भारत और रैपिड मेट्रो के स्टेशनों के बिल्कुल करीब बनाया जाएगा। इन तीनों स्टेशनों को फुट ओवरब्रिज (FOB) के जरिए जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को बिना किसी परेशानी के एक लाइन से दूसरी लाइन पर जाने की सुविधा मिलेगी। हाईवे पार करने के लिए यात्रियों को विशेष एफओबी की सुविधा भी दी जाएगी। (Good News)

मेट्रो के दूसरे चरण के काम में तेजी लाने के लिए जीएमआरएल करीब 3500 करोड़ रुपये का ऋण लेने की योजना बना रहा है। पहले यह ऋण यूरोपियन बैंक से लिया जाना था, लेकिन अब कंपनी ने वर्ल्ड बैंक का रुख किया है। जल्द ही संशोधित प्रोजेक्ट रिपोर्ट वर्ल्ड बैंक के समक्ष रखी जाएगी। (Good News)

दूसरे चरण में स्टेशनों की सटीक लोकेशन पर काम चल रहा है। माना जा रहा है कि एक स्टेशन सेक्टर-21 में और दूसरा डूंडाहेड़ा व शंकर चौक के बीच बनाया जा सकता है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!