Good News: गुरुग्राम-झज्जर के बीच बस सेवा शुरू, एम्स मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें रूट और टाइमिंग

दिल्ली-एनसीआर से आने वाले यात्रियों को झज्जर जाने के लिए पहले बस स्टैंड जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। अब मेट्रो से निकलते ही सीधे सिटी बस की सुविधा उपलब्ध होगी।

Good News : साइबर सिटी के व्यस्ततम मेट्रो स्टेशन मिलेनियम सिटी सेंटर (हुडा सिटी सेंटर) से अब झज्जर के लिए सफर करना न केवल सस्ता होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी। गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) ने रूट नंबर 155 पर अपनी सेवाओं का विस्तार कर दिया है।

अब तक दिल्ली-एनसीआर से आने वाले यात्रियों को झज्जर जाने के लिए पहले बस स्टैंड जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। अब मेट्रो से निकलते ही सीधे सिटी बस की सुविधा उपलब्ध होगी।

यह बस सेवा विशेष रूप से उन मरीजों के लिए ‘लाइफलाइन’ साबित होगी जो इलाज के लिए एम्स झज्जर जाते हैं। सीधी कनेक्टिविटी न होने के कारण मरीजों को निजी टैक्सियों पर निर्भर रहना पड़ता था। GMCBL के सीईओ विश्वजीत चौधरी ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग और मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद इस रूट को प्राथमिकता दी गई है। यदि आप एम्स की ओपीडी (OPD) के लिए जा रहे हैं, तो सुबह 7:30 से 9:00 बजे के बीच वाली बस चुनें, ताकि आप समय पर अस्पताल पहुँच सकें।

बस रूट 

36.5 किलोमीटर लंबे इस रूट में शहर के प्रमुख इलाकों को जोड़ा गया है। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, मिलेनियम प्लाजा, इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन, सुखराली, सेक्टर-14 IDC, कैनाल कॉलोनी, ITI कॉलोनी, ओल्ड DLF, और धनकोट  और बादली (झज्जर) तक जाएगी।

टाइम टेबल 

फिलहाल इस रूट पर 4 बसें तैनात की गई हैं, जो दिन भर में कुल 40 चक्कर लगाएंगी।

प्रस्थान (मेट्रो स्टेशन से)वापसी (बादली से)
सुबह 06:40, 07:10, 07:30सुबह 08:10, 08:40, 09:00
सुबह 07:50, 10:05, 10:35सुबह 09:20, 11:35, 12:05
सुबह 10:55, 11:15दोपहर 12:25, 12:45

(नोट: शाम के समय भी इसी फ्रीक्वेंसी पर बसें उपलब्ध रहेंगी)

बता दें कि इस बस सेवा के आदेश एक महीने पहले ही दे दिए गए थे, लेकिन धनकोट के पास सड़कों की खस्ता हालत और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बसों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा था। प्रशासन द्वारा सड़कों की मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब बुधवार से इसे विधिवत शुरू कर दिया गया है। (Good News)

GMCBL प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में केवल 4 बसें चल रही हैं। यदि यात्रियों की संख्या (Footfall) बढ़ती है, तो बसों की संख्या को बढ़ाकर 10 तक किया जाएगा, जिससे हर 15-20 मिनट में बस उपलब्ध हो सकेगी। यात्री इन बसों में डिजिटल पेमेंट के जरिए भी टिकट ले सकते हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button