Good News अब बिल्डर फ्लोर और फ्लैट मालिकों को मिलेगा पर्सनल बिजली कनेक्शन, बिल्डरों की मनमानी से मुक्ति!

DHBVN ने नोएडा की तर्ज पर सोसाइटियों में मल्टीपल कनेक्शन देने की बनाई योजना; अब बिल्डर नहीं, सीधे सरकार को जाएगा बिजली का बिल।

Good News/गुरुग्राम : मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की रिहायशी सोसाइटियों, अपार्टमेंट्स और बिल्डर फ्लोर्स पर रहने वाले लाखों लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर (Good News) सामने आई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) अब सोसाइटियों में सिंगल प्वाइंट (Single-Point) कनेक्शन व्यवस्था को खत्म कर मल्टीपल (पर्सनल) बिजली कनेक्शन देने की तैयारी कर रहा है।

इस नई व्यवस्था के लागू होने से फ्लैट और बिल्डर फ्लोर मालिकों को बिल्डरों व मेंटेनेंस एजेंसियों की गुंडागर्दी और मनमाने बिजली रेट्स से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। अब हर उपभोक्ता सीधे बिजली निगम का ग्राहक बनेगा और सरकारी दरों पर ही बिजली का बिल भरेगा।

Good News : नोएडा मॉडल पर काम, DHBVN की स्पेशल टीम ने सौंपी रिपोर्ट

गुरुग्राम में इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए DHBVN के मुख्य अभियंता पी.के. चौहान ने एक विशेष कमेटी का गठन किया था। इस टीम ने नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) का दौरा कर वहाँ लागू मल्टीपल बिजली मीटर व्यवस्था का गहन अध्ययन किया। अध्ययन के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट DHBVN की व्यावसायिक शाखा को सौंप दी है। मुख्यालय से अंतिम नीति और आधिकारिक मंजूरी मिलते ही गुरुग्राम की रिहायशी सोसाइटियों और बिल्डर फ्लोर्स पर इंडिविजुअल (पर्सनल) बिजली मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Good News : बिल्डरों के ‘हिडन चार्ज’ और ओवरचार्जिंग से मिलेगी आजादी

अब तक सोसाइटियों में बिल्डरों को एक सिंगल प्वाइंट कनेक्शन दे दिया जाता था, जिसके बाद बिल्डर या आरडब्ल्यूए (RWA) अपने हिसाब से हर फ्लैट धारक को बिजली का बिल थमाते थे। इसमें कई तरह के हिडन चार्जेस, मेंटेनेंस फीस और मनमाने रेट्स जोड़ दिए जाते थे।

नया सिस्टम लागू होने के बाद होंगे ये बड़े फायदे:

  1. सीधा सरकारी कनेक्शन: हर फ्लैट मालिक का अपना अलग DHBVN मीटर होगा। उपभोक्ता सीधे बिजली निगम को अपने उपयोग का बिल चुकाएगा।

  2. पारदर्शिता और बचत: बिल्डरों द्वारा बिजली बिल में की जाने वाली ओवरचार्जिंग पूरी तरह बंद होगी।

  3. जनरेटर बैकअप का अलग हिसाब: नए डिजिटल मीटर में पावर बैकअप (जनरेटर) की रीडिंग का भी अलग से प्रावधान होगा। जनरेटर सप्लाई का बिल अलग बनेगा, जिसका भुगतान मेंटेनेंस एजेंसी को करना होगा।

Good News : HERC के आदेशों पर अमल की तैयारी

हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (HERC) ने पहले ही रिहायशी सोसाइटियों में सिंगल प्वाइंट की जगह इंडिविजुअल कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए थे। अब नोएडा की तर्ज पर मीटरों की खरीद और टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर की पॉलिसी बनते ही गुरुग्राम के लाखों निवासियों को बिल्डर माफिया की मनमानी से स्थायी आजादी मिल जाएगी।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤