Gold Silver Price Today : गिर गए सोने चांदी के दाम, सोमवार के रेट हुए जारी, जानिए सोने चांदी का कितना है आज का भाव ?

Gold Silver Price Today : देश में सोमवार को सोने चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है । सोमवार के रेट जारी हो गए हैं जिसके मुताबिक सोने के दामों में अधिकतम 1,310 रुपए प्रति दस ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है वहीं चांदी के दामों में भी लगभग 7 हज़ार रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है ।
Good Returns के मुताबिक सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही सोने के दामों में गिरावट आई है । दिल्ली एनसीआर और गुरुग्राम में सोमवार को 24 कैरेट सोने के दामों में 1,310 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई है जिसके बाद 24 कैरेट सोने के दाम अब 1,56,440 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं । (Gold Silver Price Today)
वहीं 22 कैरेट सोने के दामों में 1,200 रुपए की गिरावट के बाद 1,43,400 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए हैं । 18 कैरेट सोने के दामों में 980 रुपए की गिरावट हुई है जिसके बाद अब 18 कैरेट सोने के दाम दिल्ली एनसीआर में 1,17,330 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं ।
GoodReturns के अनुसार चांदी के दामों में भी लगातार गिरावट का दौर जारी है । सोमवार को चांदी के दामों में भी लगभग 7 हज़ार रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है जिसके बाद अब दिल्ली एनसीआर में चांदी के दाम 2,68,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं । पिछले एक सप्ताह में चांदी के दामों में 37 हज़ार रुपए की गिरावट आई है ।









